गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एंड ने राजनगर एक्सटेंशन में नववर्ष समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम यूनाइट फॉर गुड रखी गई जिस पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान क्लब के कार्यों की जानकारी भी दी गई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता और विशिष्ट अतिथि संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अमित गुप्ता ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए रोटरी फाउंडेशन में किए गए सहयोग पर प्रकाश डाला। संजय अग्रवाल ने कहा कि क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रीय रहा है और नववर्ष में भी इसी सेवा भावना के साथ अपने कार्यों को विस्तार देगा। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और रोचक खेल खेले। इस अवसर पर क्लब से अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.