लखनऊ, फरवरी 8 -- नगराम, संवाददाता। समेसी स्थित नीरज रमादेवी नलिनीश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन धाम से पधारे शास्त्री आचार्य मनोज मोहन द्वारा बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में आहुतियां देकर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटकों और मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद (आंवला) व विद्यालय प्रबंधक नीरज मौर्य ने छात्र-छात्राओं से बोर्ड परीक्षा बिना किसी तनाव के, पूरी लगन और मेहनत के साथ देने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष रश्मि मौर्य, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, बिंदु शुक्ला, शिव ओम शुक्ला सहित विद्यालय के अध्यापक व अभिभावक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...