भागलपुर, फरवरी 1 -- योगीवीर पहाड़ी बाराहाट पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एकल और ग्रुप डांस शुक्रवार को भी प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मां संगीत सदन बाराहाट, द्वितीय सिराज क्लासेज और तृतीय स्थान टैगोर स्कूल झारखंड को मिला। जबकि एकल नृत्य में चंपादेवी बालिका विद्यालय शेरमारी की संस्कृति कुमारी प्रथम और द्वितीय स्थान अनन्या राज एवं दीप्ति राज को मिला। सीनियर एकल में प्रिंस कुमार, सोनाली कुमारी, ज्योति राज को पुरस्कार मिला। पुरस्कार महंत आचार्य माई महाराज, पूर्व मुखिया संजय साह, भोजुपरी स्टार सुनील मिश्रा आदि ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.