लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के पावन अवसर पर आस्था पर अश्लीलता भारी पड़ती नजर आई। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के सिस्मा गांव में आयोजित सरस्वती पूजा कार्यक्रम के दौरान पूरी रात बार-बालाओं का डांस चलता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चौक सिस्मा गांव में शील बाबा बाल नवयुवक समिति द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा पंडाल में रात के समय अश्लील भोजपुरी गानों पर बार-बालाओं से खुलेआम मंचीय नृत्य कराया गया। आरोप है कि देर रात तक महफिल जमी रही और अश्लील गीतों पर ठुमकों का दौर चलता रहा, जबकि मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी न के बराबर रही। सोशल मीडिया...