भागलपुर, जनवरी 28 -- बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय मड़वा में सोमवार को झंडोत्तोलन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी बबलू चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शिक्षक तन्मय कुमार के साथ हाथापाई व गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने शिक्षक को जान से मारने तथा स्कूल को बंद करा देने की धमकी भी दी, जिससे कार्यक्रम में मौजूद बच्चे भयभीत हो गए और सांस्कृतिक प्रस्तुति बीच में ही रोकनी पड़ी। घटना से आक्रोशित विद्यालय प्रभारी मसलेउद्दीन समेत सभी शिक्षक झंडापुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इधर, घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.