पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- बरखेड़ा। एचआरपी डिग्री कॉलेज व एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में छठा वार्षिकोत्सव स्पंदन 2025 के रुप में कार्यक्रम मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। शुभारंभ प्रबंध निदेशक आशीष गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अनूप वेरी, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. निमिषा बेरी, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने दीप प्रज्जवन से किया। बच्चों ने वंदना के साथ सास्कृतिक, संस्कार, शिक्षा के प्रति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मनमोहा। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, जिला अस्पताल के डॉक्टर अश्विनी गुप्ता, रीना गुप्ता, ईशान गुप्ता, डॉ. अरुणिता सक्सेना, डॉ. अल्का श्रीवास्तव आ...