प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- सरस्वती शिशु मंदिर किदवई नगर में विद्या भारती की प्रांतीय योजना के तहत सत्र 2025-26 का वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण का समापन शनिवार को निरीक्षण टोली के प्रमुख ब्रह्म नारायण शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिशु वाटिका की शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...