कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर, हिटी। बीआरएम स्कूल सलेमगढ़ में आयोजित ग्यारहवें वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सव मय बना दिया। रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का सुंदर संदेश भी मंच से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के प्रबंधक बबलू राय व भाजपा नेता विजय राय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वेद सिंह, सान्वी राय, अनुष्का तिवारी, बादल कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.