अमरोहा, फरवरी 14 -- हसनपुर। नगर की सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को इंटर के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। शुभारंभ प्रबंधक गोपाल कृष्ण सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा कर शिक्षकों के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्या डॉ.सौम्या बनर्जी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं। जीवन में अनुशासन और परिश्रम के महत्व की जानकारी दी। "मिस्टर फेयरवेल" एवं "मिस फेयरवेल" का चयन कर सम्मानित किया गया। समापन स्मृति चिन्ह वितरण कर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...