मुजफ्फर नगर, जनवरी 25 -- रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस बडे धूमधाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिला पंचायत के सभागार में मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म तथा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा मतदाता को जागरूक करने के लिए प्रेरित किए जाने का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। जिसको सभी उपस्थित अधिकारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापक/अध्यापिका व छात्र-छात्राओं आदि ने देखा है। कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वेद प्रकाश व मदन ढींगरा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया। युवा कल्याण केंद्र से इकरा ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर मतदाताओं को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.