कन्नौज, नवम्बर 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मयंक सक्सेना एडवोकेट ने सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भैया-बहिनों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह संविधान भारतीय नागरिकों को अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने भी इस विषय पर अपने-अपने विचार गीत एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किए। अतिथि परिचय आचार्य अनुराग त्रिपाठी ने कराया। आभार आचार्य संजय ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अरुण प्रकाश, हरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, विशाल त्रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.