बागपत, फरवरी 1 -- बड़ौत। नगर के माउंट लिट्रा जी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12 की विद्यार्थियों के सम्मान में उपहार व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में बिताए गए अपने पलों को साझा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों को तिलक लगाकर वेट टैग प्रदान करने के साथ किया गया। छात्राओं के पंजाबी गीतों पर किए गए नृत्य ने पारंपरिक रंग बिखेरे, वहीं डुओ डांस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। अंत में रैंप वॉक एवं उपहार वितरण किया गया। प्रधानाचार्य निशांत कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि विदाई केवल बिछड़ने का नाम नहीं, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत है। मिस्टर फेयरवेल हर्ष एवं मिस फेयरवेल भावना तोमर को चुना गया, जिनको सैश व ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर हंस कुमार ...