लखनऊ, मार्च 27 -- -समग्र विजेता बनी रुद्रास्त्र टीम लखनऊ, संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलाजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन में आयोजित कॉनकार्डिया का चौथा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रहा। आखिरी दिन कई रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बैंड और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित किया। नाट्य प्रस्तुति (स्किट) ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। ओपन माइक में छात्रों ने कविता पाठ समेत कई प्रस्तुतियां दीं। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को उनके परिश्रम और समर्पण के लिए हुए। रुद्रास्त्र टीम को समग्र विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.