कन्नौज, फरवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर कस्बा स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर उत्साह व उमंग से भर उठा। छात्राओं ने नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। कालेज की छात्राओं राधा, मानसी, शोभा, सुरभि, अलशिफा, अनुष्का, दीक्षा, रुचि, प्राची, सफलता, सृष्टि, कंचन, वंदना, दिव्या, नंदिनी, काजल, अंजलि और स्वरा सहित अन्य छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी सीनियर छात्र-छात्राओं को कलम भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल ...