गाज़ियाबाद, दिसम्बर 4 -- मुरादनगर। आईटीएस डेंटल कॉलेज में गुरुवार को फ्रेशर्स पार्टी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोह लिया। योगांश पोनिया को मिस्टर और जारा खान को मिस फ्रेशर चुना गया। पार्टी का शुभारंभ आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और उप चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने किया। छात्रों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सिगिंग, ग्रुप सिसिंग सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। अर्पित चढ्डा ने छात्रों को नए सत्र की शुरुआत पर बधाई दी। इसके अलावा सीनियर छात्रों ने जूनियर को तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...