गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को लोहिया नगर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में 36वीं जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मुख्य अतिथि यूपी कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। छात्राओं ने कबड्डी में अपना दम दिखाया। खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सुनील शर्मा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। गाजियाबाद के बच्चे राज्य ही नहीं बल्कि देश का गौरव बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। बीएसए ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं, एडीआईओएस सतीश कुमार पांडे ने कहा कि खेल में जो बच्चे जीतते हैं वह प्रेरणा बनते हैं और जो भाग लेते हैं वह सीखते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.