आगरा, जनवरी 19 -- शहर के श्रीगणेश इंटर कालेज में सांस्कृतिक उत्सव में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जिला के 29 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब मंडलस्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को जिला स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ सीडीओ वीरेंद्र सिंह व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्लवन कर किया गया। इस प्रतियोगिता में कासगंज, सहावर व पटियाली तहसील के प्रतिभागियों ने संगीत, नृत्य, वादन व गायन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी की है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कासगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस ...