नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव पर गंगा अवतरण आधारित एक भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। नाट्य प्रस्तुति का शुभारंभ राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के मार्मिक दृश्य से हुआ। कलाकारों ने अपनी सशक्त भाव-भंगिमाओं, प्रभावशाली संवादों एवं सजीव मंच-सज्जा के माध्यम से तपस्या की कठिनता को दर्शकों के समक्ष अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात ब्रह्मा जी द्वारा गंगा को पृथ्वी पर भेजने का वरदान तथा भगवान शिव द्वारा गंगा के प्रचंड वेग को अपनी जटाओं में धारण करने का दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के चेयरमैन रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे नाट्य मंचन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें भारतीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.