आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय युवा तरंग कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदना से प्रारंभ हुई। विश्वविद्यालय के कुलगीत के बाद हुनर संस्था के कलाकारों ने होली खेलत है नंदलाल पर नृत्य प्रस्तुत किया। हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने खेलत मसाने में होली दिगंबर से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि बलिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि वास्तव में व्यक्ति का होना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, सजीवता मायने रखती है। इस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के साथ-साथ सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि विद्यार्थियों को पठन-पाठन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में बराबर लगे रहने से उन्हें ऊर्जा प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.