किशनगंज, जनवरी 26 -- पोठिया, निज संवाददाता। रविवार को पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर तथा छतरगाछ पंचायत के अलग अलग दो स्थानों पर शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद डा जावेद आजाद व विधायक कमरूल होदा ने दो सड़कों के निर्माण का फीता काटकर शिलान्यास किया। रायपुर पंचायत के अंतर्गत आरसीडी सड़क दो करोड़ 19 लाख 2.07 किमी लंबी धोमानियां सड़क का शिलान्यास किया गया। इसके बाद छतरगाछ पंचायत के नन्हाकुड़ी से सिंघीमारी 2.84 लाख की लागत से 2.50 किमी लंबी सड़क की आधारशिला रखी गयी। शिलान्यास समारोह में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन,सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन , एनामुल हक, जैनुल आबेदीन, अफ्ताफ अजहर सिद्दीकी,मो यासिर, तोसिफ राजा,वार्ड सदस्य धनेश्वर राय,मो जमील अख्तर, पूर्व प्रमुख मो जाकिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.