अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। विनीत इंटर कॉलेज एकता नगर बेगपुर रोड एवं नेशनल पब्लिक इण्टर कॉलेज एटा बाई पास रोड अलीगढ़ के प्रबंधक विनीत गौतम, कॉर्डिनेटर अमन गौतम समेत समस्त स्टाफ ने सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम के निवास पर जाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रबंधक ने बताया कि सांसद से स्कूल के सामने की सड़क को लेकर वार्ता हुई है। सांसद ने जल्द ही इस रोड को बनवाने का आश्वासन दिया है। इस समस्या के समाधान से स्कूल पास जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...