औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। भारतीय युवा कांग्रेस के नेता व समाजसेवी सोनू यादव ने राजाराम सिंह से मुलाकात कर चौरी पंचायत के विरई गांव वार्ड संख्या 3 में नाली निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान ग्रामीण अवधेश कुशवाहा भी साथ मौजूद थे। सोनू यादव ने सांसद को बताया कि उक्त गली में अब तक नाली का निर्माण नहीं होने से लोग जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं और घरों का पानी इधर-उधर बहाना पड़ता है, जबकि कुछ परिवारों ने अपने घरों में ही अस्थायी पनसोखा बना रखा है। उन्होंने सांसद से जल्द पहल कर नाली निर्माण कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...