धनबाद, दिसम्बर 31 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा क्षेत्र में फैली गंदगी से निजात दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण मंगलवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो से मिले। नागरिकों ने सांसद को ज्ञापन देते इलाके में गंदगी की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने आश्वस्त किया कि वह इस समस्या को लेकर धनबाद उपायुक्त व नगर विकास मंत्री से जल्द मुलाकात करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक माह माडा यहां से खनन होने वाले कोयला से रॉयल्टी के रूप में लाखों रुपए लेता है। परंतु वर्तमान में कर्मियों की कमी का बहाना बनाकर वर्षों से साफ सफाई का कार्य बंद कर दिया है। मौके पर प्रमोद चौरसिया, मनोज राय, अशोक साव, कलेक्टर सिंह, मनोज ठक्कर, राहुल केशरी, मुकेश गुप्ता, हीरा यादव, सुधीर पांडेय, बिनोद साहू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...