हापुड़, नवम्बर 29 -- भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कविता माघरे शनिवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल से मिलने के लिए पहुंचीं। जिलाध्यक्ष ने मेरठ स्थित सांसद के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और कहा कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगी और पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व के घोषणा करने के बाद शनिवार को कविता माघरे मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल का धन्यवाद करने मेरठ उनके आवास पर पहुंची। आवास पर जाने के बाद उन्होंने सांसद को पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार जताया और यह विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति और नीति को अच्छे से उनका निर्वहन करेंगी। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है और जिसमें परिवारवाद नहीं है। कार...