सीतापुर, जनवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। लालबाग से लेकर आंख अस्पताल तक सड़क किनारे लगी पटरी दुकानों को शनिवार को हटा दिया गया। ऐसे में दुकानदार अपनी फ़रियाद लेकर सीतापुर सांसद राकेश राठौर के पास पहुंचे और फ़रियाद सुनाई। लालबाग से लेकर आंख अस्पताल तक सड़क किनारे वर्षों से दुकानें लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले पटरी दुकानदारों पर संकट गहराया हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि यदि उनकी दुकानें हटाई गईं तो वे अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पटरी दुकानदारों का कहना है कि नगर में अभी तक कोई भी वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया है। ऐसे में यदि उनकी दुकानें हटा दी जाती हैं तो वे कहां जाएंगे और अपने परिवार का पेट कैसे पालेंगे। दुकानदारों ने बताया कि वे करीब 40 से 50 वर्षों से इसी स्थान पर व्यापार कर रहे हैं। सांसद ने उन्हें ...