रामगढ़, नवम्बर 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नईसराय माइंस रेस्क्यू स्टेशन नईसराय स्थित सांसद सेवा केंद्र में गुरुवार दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इसे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल संबोधित करेंगे। जानकारी जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रेस वार्ता के दौरान सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2025 के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...