हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- हज़ारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती हज़ारीबाग के सांसद सेवा कार्यालय सभागार में मनाई गई। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने वाजपेयी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी महान नेता को नमन किया। इस अवसर पर सांसद ने वाजपेयीजी के विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी भारत माता के सच्चे सपूत थे। वे सिर्फ एक जननायक, उत्कृष्ट लेखक और प्रसिद्ध राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वह एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया। उनका जीवन और उनकी कार्यशैली वर्तमान समाज के लिए एक प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.