लोहरदगा, दिसम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। नामों के चयन के लिए लगाए गए पर्यवेक्षकों ने हर जिले में 6 नाम का पैनल तैयार किया है इसी संदर्भ में नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और पर्यवेक्षकों साथ बैठक की। बैठक में लोहरदगा सांसद सह हिमाचल प्रदेश एआईसीसी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत शामिल हुए। सांसद सुखदेव भगत ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष नियुक्ति का रिपोर्ट सौपा। सांसद ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात और भावना जानकर पूरे पारदर्शिता तरीके से पैनल तैयार किया है। राहुल गांधी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा देने की कोश...