लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।रविवार को रांची से टोरी जाने वाली मेमू ट्रेन लोहरदगा दक्षिण कोयल में बने रेलवे पुल में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण पुल के समीप ट्रेन घंटो खड़ी रही। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल विभाग ने लोहरदगा और टोरी जाने वाले ट्रेन का आवागमन को स्थगित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने डीआरएम से वार्ता कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। सांसद ने कहा कि लोहरदगा मेमू ट्रेन लोहरदगा की लाइफ लाइन है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। परिचालन बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सांसद ने डीआरएम से कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन चालू रखें। डीआरएम ने सांसद को बताया कि लोहरदगा रेलवे पुल में कुछ त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.