रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। ओबीसी आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के मामले में नामजद सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर बुधवार को एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में अभियोजन पक्ष को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इसके लिए अदालत ने 4 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। सीपी चौधरी ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए मंगलवार को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। वहीं, इसी मामले में आरोपी सुदेश महतो की डिस्चार्ज याचिका एक मार्च को अदालत ने खारिज कर दी थी। इसी मामले में आरोपी तत्कालीन विधायक लंबोदर महतो को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। घटना को लेकर ओरमांझी के तत्कालीन सीओ विजय केरकेट्टा ने लालपुर थाना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.