रामगढ़, फरवरी 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सांसद सामूहिक विवाह महोत्सव 2026 में बतौर मुख्य अतिथि पधारने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया। यह आमंत्रण रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि और रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने दिया। इस अवसर पर पीवीएनएल के सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, सूरज कुमार उपस्थित थे। उन्होंने राज्यपाल को महोत्सव के उद्देश्य और सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी। राजीव जायसवाल ने राज्यपाल को बताया कि यह महोत्सव हजारों परिवारों के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जो समाज में सामाजिक समरसता, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जाएगा। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.