सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लम्बित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में गवाह नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। आरोपियों की शुक्रवार की हाजिरी माफ करते हुए विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने चार फरवरी को शेष साक्ष्य के लिए तारीख नियत की है। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाने के हसनपुर में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में सांसद और अन्य पर तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने ये केस दर्ज कराया था। जिसमें वादी मुकदमा और उनके हमराही रजय पाल वर्मा की गवाही हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.