सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लम्बित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर होने के कारण अगली सुनवाई तीन जनवरी के लिए टल गई है। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में सांसद और अन्य पर ये केस दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...