सुल्तानपुर, दिसम्बर 1 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लम्बित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में बंधुआकला के पूर्व थानाध्यक्ष वादी प्रवीण यादव की गवाही सोमवार को दर्ज हुई। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की कोर्ट में लम्बित मामले में सांसद समेत 13 लोगों पर आरोप पत्र दाखिल हुआ था। सभी पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को हसनपुर में पार्टी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मक़सूद अंसारी के पक्ष में प्रशासन की अनुमति के बिना जनसभा करने का आरोप है। कोर्ट ने नौ दिसम्बर को अगली सुनवाई नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.