दरभंगा, जून 8 -- दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का शनिवार को पटना से मधुबनी जाने के जाने के क्रम में एनएच 27 पर बाजार समिति के पास अभिनंदन किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, महानगर अध्यक्ष माधव झा, महिला जिला अध्यक्ष ललिता झा, अंजुला शर्मा, प्रदीप महतो, नागेंद्र पासवान, दिसंबर पासवान, अजय सत्संगी, मनोज शाह, रंजीत झा, अनिल बिहारी, मनोज ठाकुर, श्याम रेखा, रोशन महतो, नवाब अख्तर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...