सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान, प्रतिनिधि। जिले के सांसद व बड़हरिया विधायक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल के हाबड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार भूसी टोला निवासी बृजेश यादव है। पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि 3 दिसंबर को इस घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं, मैरवा थाना में 6 दिसंबर को व जीबी नगर थाने में 5 दिसंबर को दिए गए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया। कांड दर्ज किए जाने के बाद एसपी के निर्देश पर छानबीन शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान व मोबाइल लोकेशन के आधार पर विशेष टीम गठित की गई। इसमें सीआईडी व साइबर सेल की सहायता ...