रामगढ़, दिसम्बर 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि हजारीबाग में आजसू परिवार की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का कोठार चौक के समीप रविवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू के केंद्रीय सचिव सह निवर्तमान नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे कोठार चौक के समीप सैकडों कार्यकर्ता दोनों नेताओं का स्वागत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...