सिद्धार्थ, दिसम्बर 31 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शहर के अशोक मार्ग से दुकानों को प्रशासन की ओर से हटाने की नोटिस देने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को संबंधित दुकानदारों ने उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में सांसद जगदंबिका पाल व डीएम शिव शरणप्पा जीएन को ज्ञापन सौंप दुकानों को न हटाने की मांग की है। उनका कहना था कि कई वर्षों से स्थित दुकानें हटा दी जाएंगी तो हमारे व्यापारी व उनका पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। यदि दुकानदारों को हटाया जाए तो उन्हें कहीं स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। वहीं सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वासन दिया कि जो दुकानदार जहां हैं वहीं रहेंगे। किसी की भी दुकान नहीं तोड़ी जाएगी। वह संबंधित विभाग से बात कर इसका हल निकलेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, मु...