रामगढ़, फरवरी 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल विगत तीन वर्षों से प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के 101 जोड़ों की सामूहिक विवाह कराई जाएगी। इसे लेकर सिदो-कान्हो मैदान को पूरी तरह सजाया जा रहा है। साथ ही भव्य बारात निकालने की तैयारी की जा रही है। इसमें भाजपा परिवार के सदस्य शहरवासियों के साथ जुट गए हैं। मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि (कोयला क्षेत्र) रंजीत पांडेय ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन में कोई भी कमी न रहे इसकी बारीकी से जानकारी लिया। साथ ही कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस बीच पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि सांसद विवाह महोत्सव रामगढ़ जिला में अब तक का सबस...