घाटशिला, फरवरी 15 -- बहरागोड़ा।रविवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो के जन्म दिन के शुभ अवसर पर बहरागोड़ा विधानसभा के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कटशोल गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेंभाजपा के युवा नेता चंदन सीट के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (कॉपी, पेन, पेंसिल) और मिठाइयों का वितरण किया गया। शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित कर और उनका मुंह मीठा कराकर सांसद का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता दुर्गा मानकी, महादेव बैठा, पंचायत के उप मुखिया देव पैड़ा, अभिजीत कुईला, टुना नायक समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...