छपरा, जनवरी 7 -- 6 जनवरी से एएन कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में नौंवे प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया राजनीति, विमानन और विधि के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम छपरा, हमारे प्रतिनिधि । सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने पटना के प्रतिष्ठित एएन कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक के रूप में कक्षा लेकर औपचारिक अध्यापन की शुरुआत की। यह कक्षा मंगलवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध एएन कॉलेज में आयोजित हुई। अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो अनिल व अन्य प्राध्यापकों के साथ मुलाकात व कक्षा के पश्चात सांसद रूडी ने कहा कि उनकी नियुक्ति वर्ष 1998 में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से हुई थी । अब वे उसी दायित्व का निर्वहन करते हुए अर्थशास्त्र के व्याख्याता के रूप में छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्...