वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, संवाददाता। अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत में सिक्खों को लेकर कथित बयान के खिलाफ नागेश्वर मिश्र ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की है। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 जनवरी की तारीख तय की है। प्रकरण के अनुसार, सितंबर 2024 में अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिक्खों के लिए माहौल अच्छा नहीं है। इस बयान को तिलमापुर, सारनाथ के नागेश्वर मिश्र ने देश में गृह युद्ध भड़काने की साजिश करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत में वाद दर्ज कराया। इसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत ने सुनवाई के बाद वादी की अर्जी खारिज कर दी।नागेश्वर मिश्र ने इस आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की। सत्र न्यायालय ने याचिक...