हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने त्रिलोक सिंह नौला को हल्द्वानी ब्लॉक क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। क्षेत्र में पार्टी संगठन के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिलोक ने 1986 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू की। वह बूथ एजेंट से लेकर ग्राम अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, महामंत्री से लेकर मंडल में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा में अनेक पदों पर रहे। वह 25 वर्षों से सक्रिय सदस्य रहते हुए दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिलने पर नौला ने सांसद भट्ट का आभार जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिलोक सिंह को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.