संभल, फरवरी 7 -- एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) खोलने की घोषणा के बाद क्षेत्र में उम्मीदों की नई किरण जगी है। इसी कड़ी में संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर एक अहम मांग रखी। सांसद बर्क ने वित्त मंत्री को अवगत कराया कि संभल जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से बेहद पिछड़ा हुआ है। यहां के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मेरठ, दिल्ली या लखनऊ जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और जान तीनों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एम्स संभल या मुरादाबाद जिले में, विशेषकर संभल लोकसभा क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.