सहारनपुर, फरवरी 18 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद जिला स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को स्टेडियम में आयोजित समापन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, डीके शर्मा, नकुड़ विधायक प्रतिनिधि प्रो. विकेश चौधरी और विरेंद्र पुंडीर ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुश्ती में सब जूनियर बालिका वर्ग में निकिता, सुहान, मुस्कान, प्राची और दिव्या पुंडीर अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम रहीं। जूनियर बालिका में श्रीआ, लक्की, आकांशी, साक्षी और श्रद्धा कपिल विजेता रहीं। सीनियर महिला में सानिया, अन्नु, अदीबा, सबा और रौनक प्रथम स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में अब्दुल रहीम, अनुज, श्रीधर और वासु विजेता र...