गिरडीह, फरवरी 7 -- गावां, प्रतिनिधि। केंद्रीय बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गावां निवासी भाजपा नेता नवीन कुमार को गावां प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने उपायुक्त रामनिवास यादव को एक पत्र जारी कर कहा है कि नवीन कुमार प्रखंड स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित रहेंगे। सांसद प्रतिनिधि बनने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, आनन्दी यादव, मुन्ना सिंह, बबलु साहा, कॉंग्रेस यादव, श्रीराम यादव, शिबू यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.