पलामू, फरवरी 8 -- हरिहरगंज। पलामू के सांसद वीडी राम ने हरिहरगंज का सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता राजीव रंजन को बनाया गया है। रविवार को हरिहरगंज शहर के नयन होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राजीव रंजन का स्वागत किया। मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि पलामू सांसद ने जो जिम्मेवारी दी है उसका सही ढंग से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जो समस्या है, उसके निदान को लेकर भी काम करेंगे। मौके पर भाजपा नेता अजय सिंह, संजय जायसवाल, बृजनंदन साव, निरंजन प्रसाद , दिनेश पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...