कोडरमा, मार्च 19 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि । हाई स्कूल ढाब की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का मामला सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में उठाया। इसमें स्कूल की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद डीडीसी के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इस कमेटी में अधिकारियों के अलावा सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है, ताकि समस्या की सही जांच हो सके और उचित समाधान निकाला जा सके। बैठक में स्कूल से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं, जिनमें सबसे गंभीर शिक्षकों की भारी कमी पाई गई, जिससे पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में स्कूल के बुनियादी ढांचे से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी उजागर हुईं,जिनमें शौचालय निर्माण की जरूरत, चारदीवारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.