चतरा, फरवरी 2 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम डहु में 63 केवीए के नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, सुनील चौरसिया व मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से डहु के एक बड़ा टोला के लोग पिछले एक माह से अंधेरे में थे। जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के पहल पर चतरा सांसद ने बिजली विभाग को अभिलंब ट्रांसफार्मर उपलब्ध करने के लिए निर्देश दिया। मौके पर भाजपा नेता पूर्व मंडल महामंत्री उदय पांडेय, विस्तारक धनंजय पांडेय, पंचायत संयोजक महेन्द्र महतो, सह संयोजक गणेश महतो, चन्द्र प्रकाश महतो, जगरनाथ महतो, प्रदीप महतो, धनु महतो, जगेश्वर यादव, दिनेश महतो, लीलाधर महतो, मनोज यादव व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...