रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि का दुसाध मुहल्ला स्थित पासवान धर्मशाला में स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान अनमोल सिंह को रामगढ़ कैंट का सांसद प्रतिनिधि बनने पर खुशी जताई गई। साथ ही अंग वस्त्र देकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अनमोल सिंह ने कार्यक्रम को लेकर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद के माध्यम से सभी कार्य पूर्ण करने की बात कही। मौके पर लाकेंद पासवान, अशोक पासवान, राजू पासवान, विक्की पासवान, मनोज पासवान, रानी देवी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे। फोटो रामगढ़ 67 सांसद प्रतिनिधि का स्वागत करते पासवान समाज के लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.